फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शरद ऋतु महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 23 Dec 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 24- सोनीपत के गोहाना रोड स्थित एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम मे
विज्ञापन
सोनीपत। 110 वर्षों की यात्रा पूरी करने पर गोहाना रोड स्थित एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार को शरद ऋतु महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें करीब पांच हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। शरद ऋतु महोत्सव में हिंदू विद्या व धर्मार्थ समिति के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


शरद ऋतु महोत्सव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहन देना और सामुदायिक सद्भाव को मजबूत करना था। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल, रोमांचक खेल, झूले और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां कराई गई। विद्यार्थियों की तरफ से महोत्सव में 20 शॉपिंग स्टॉल, 20 से अधिक खाने-पीने के स्टाल और 20 से अधिक खेल स्टॉल लगाए गए। झूलों में कोलंबस, ड्रैगन राइड, मैरी गोल्ड, मिकी माउस व अन्य कई झूले शहरवासियों के लिए लगाए गए। आठ बार लकी ड्रा कूपन निकाले गए। विद्यालय की तरफ से चित्रकारी, नृत्य, टैलेंट शो, बेबी शो, फैंसी ड्रेस के साथ नाटक और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों दी। प्राचार्य नताशा छाबड़ा ने कहा कि यह महोत्सव न केवल मनोरंजन का मौका देता है, बल्कि छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का भी बेहतर मंच प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें