फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ स्पर्धाओं और खेलों में भी भाग लें विद्यार्थी : राजेंद्र कुमार

Sun, 21 Sep 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 22- सोनीपत के राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित जिलास्तरीय डे लॉन्ग बाजार कार्यक्रम में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-12 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में उच्चतर शिक्षा निदेशालय के तत्वावधान में जिलास्तरीय डे लॉन्ग बाजार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कार्यशाला, रंगोली, पोस्टर बनाओ, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, प्रदर्शनी व पौधरोपण अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि मुरथल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने कहा कि विद्यार्थियों पढ़ाई के साथ गतिविधियों और खेलों में हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिले के 10 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने कहा कि गतिविधियों में शामिल होने से विद्यार्थियों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। युवा वर्ग को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
निर्णायक मंडल में डॉ. विनोद कुमार, पानीपत व सोनीपत के पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य रहे। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में ट्री-मैन देवेंद्र सूरा, अश्विनी शर्मा, डॉ. सुदेश चौधरी, डॉ. संदीप दहिया, विपाशा अग्रवाल, पवन कल्याण, डॉ. नरेश आंतिल रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उप प्राचार्य डॉ. वंद्रासा, संयोजक प्रवीण कुमार, समन्वयक डॉ. सुभाष सिसोदिया, डॉ. राजेश ढाका, मीनाक्षी, पूनम, डॉ. नीलम सैनी, राजवंती धनखड़, डॉ. मनजीत, डॉ. सविता, डॉ. राजेश भारद्वाज, डॉ. विक्रम मलिक, डॉ. सतीश मलिक, डॉ. दलजीत सिंह मौजूद रहे।
यह रहा प्रतियोगिताओं का परिणाम
पोस्टर बनाओ स्पर्धा में राजकीय महिला महाविद्यालय सोनीपत प्रथम, हिंदू कन्या महाविद्यालय द्वितीय, राजकीय महिला महाविद्यालय, गोहाना तृतीय रहा। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट स्पर्धा में कन्या महाविद्यालय खरखौदा, हिंदू कन्या महाविद्यालय प्रथम, जेबीएम महाविद्यालय द्वितीय, राजकीय महिला महाविद्यालय सोनीपत तृतीय रहा। रंगोली प्रतियोगिता में राजकीय महिला महाविद्यालय सोनीपत प्रथम, हिंदू कन्या महाविद्यालय द्वितीय, जीवीएम कन्या महाविद्यालय तृतीय रहा। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय महिला महाविद्यालय, जाखौली प्रथम, जीवीएम कन्या महाविद्यालय द्वितीय, राजकीय महिला महाविद्यालय, सोनीपत तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें