फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निगम के अधिकारी एक माह में भी नहीं कर पा रहे 24 घंटे का काम

Sun, 21 Sep 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम से संबंधित ऑनलाइन शिकायतों का निस्तारण अधिकतम सात दिन में करने की व्यवस्था है। तत्काल फीस जमा करने पर 24 घंटे में निस्तारण करने का आदेश है लेकिन इस पर अमल नहीं किया जा रहा है। एक हजार रुपये शुल्क जमा करने के बाद भी लोगों को समस्या का समाधान कराने के लिए महीनों टक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा शिकायतें प्रॉपर्टी आईडी में संशोधन से जुड़ी हैं। देवड़ू रोड शिव काॅलोनी निवासी सरिता देवी ने अपनी प्रॉपर्टी आईडी में संशोधन के लिए नगर निगम में 25 अगस्त को प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने एक प्लाॅट वर्ष 2017 में पानीपत निवासी संतोष से खरीदा था, लेकिन सरिता देवी इस त्रुटि को दूर कराने के लिए नगर निगम के दो माह से चक्कर काट रहीं हैं।
तत्काल निस्तारण के लिए उन्होंने एक हजार रुपये राजकीय कोष में जमा कराकर संशोधन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया खा, लेकिन नगर निगम के जिम्मेदार लगातार टहला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें