फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ऑफलाइन परीक्षाओं का विरोध, यूनिवर्सिटी परिसर में विद्यार्थियों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
- ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग को लेकर फिर जिंदल यूनिवर्सिटी के छात्रों में रोष
विज्ञापन

फोटो :29: सोनीपत के ओपी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय में रोष जताते विद्यार्थी। स्रोत पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। वायु प्रदूषण ने अब विद्यार्थियों की पढ़ाई और परीक्षाओं को लेकर भी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने शुक्रवार को फिर से प्रदूषण को लेकर रोष जताया। विद्यार्थियों ने ऑफलाइन परीक्षाओं के बजाय ऑनलाइन परीक्षा करवाने की मांग उठाई। छात्रों ने यूनिवर्सिटी परिसर में जमकर नारेबाजी करते हुए प्रशासन से तत्काल निर्णय लेने की मांग की।
प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना था कि शहर में लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। आवाजाही में भी परेशानी हो रही है। ऐसे हालात में ऑफलाइन परीक्षाएं करवाना विद्यार्थियों के लिए मुश्किल भरा है। छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी मांग को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को कई बार ई-मेल भेजे तथा बातचीत भी की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। प्रशासन उनकी मांग को गंभीरता से नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षा की मांग पर अड़े विद्यार्थी
विद्यार्थियों का कहना था कि मौजूदा प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए परीक्षाएं ऑनलाइन करवाई जानी चाहिए, ताकि उन्हें जहरीली हवा में बाहर निकलने और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना न करना पड़े। छात्रों ने मांग पूरी होने तक अपनी आवाज उठाने की बात कही।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री बोले, मामले की पूरी जानकारी लेंगे
छात्रों के प्रदर्शन पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। हालांकि, इस संबंध में पूरी जानकारी लेने के बाद ही कोई टिप्पणी की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें