फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी करते एसएम हिंदू स्कूल के विद्यार्थी

Tue, 11 Aug 2026 07:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। स्वतंत्रता दिवस समारोह को आकर्षक बनाने के लिए मंगलवार को एसएम हिंदू स्कूल में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल की। सीटीएम सिमरन, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया व महिला एवं बाल विकास अधिकारी आरती बल्हारा ने कार्यक्रमों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
मंगलवार को रिहर्सल में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल टाउन की टीम ने देश के विभिन्न राज्यों के नृत्यु प्रस्तुत किए। पीएम श्री राजकीय विद्यालय मुरथल अड्डा की टीम ने हरियाणवी डांस, द स्प्रिंग एरा पब्लिक स्कूल ने गुजराती डांस व ब्राइट स्कॉलर सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने पंजाबी डांस की प्रस्तुति दी। जानकीदास कपूर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने एक्शन डांस के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शिवा शिक्षा सदन सोनीपत की टीम ने महिला सशक्तीकरण की थीम पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। रेनू विद्या मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों ने विशेष प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। समारोह में डीएवी मल्टीपर्पज स्कूल की टीम राष्ट्रीय गान प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को ध्यानपूर्वक देखा व उनका हौसला बढ़ाया। सीटीएम ने कहा कि समारोह में प्रस्तुत होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश की विविध संस्कृति, देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता और महिला सशक्तिकरण की झलक दिखाई देती है। यह देशभक्ति की भावना को मजबूत करती है। इस मौके पर शिक्षा विभाग से शिवाली, पूनम, कविता व मीनाक्षी समेत विभिन्न स्कूलों के अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें