फोटो : सोनीपत में मुरथल के पास ताजपुर रोड किनारे बिजली के खंभे पर गिरा पेड़। संवाद
खरखौदा व मुरथल क्षेत्र में 19 खंभे टूटे, बिजली ठप होने से लोग रहे परेशान
फोटो 35 व 36:
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत/गन्नौर। रविवार देर रात मौसम खराब होने और बारिश की वजह से शहर में कई जगह पर बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित रही। रातभर कई कॉलोनियों और ग्रामीण क्षेत्रों में अंधेरा छाया रहा। सेक्टर-15 बिजलीघर की वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) फुंकने से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। आंधी की वजह से खरखौदा औ्र मुरथल में 19 खंभे टूट गए। बिजली समस्या को लेकर 236 लोगों ने शिकायतें दर्ज करवाईं।
लगातार बिजली कट की वजह से इन्वर्टर भी ठप हो गए। बिजली निगम के अनुसार तेज हवा और बारिश की वजह से कई स्थानों पर तार टूटकर गिर गए। टीमें सुबह से ही फॉल्ट ठीक करने में जुटी रहीं। कुछ कॉलोनियों में सुबह 10 बजे व कुछ क्षेत्रों में दोपहर 2 बजे के बाद बिजली बहाल हो सकी।
सोलर पैनल पर पेड़ गिरने से हुआ क्षतिग्रस्त
खरखौदा। देर रात चली तेज दवा की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर नुकसान हुआ है। गांव बरोणा निवासी किसान कृष्ण चंद्र के खेत में लगा साढ़े सात किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम तेज हवा की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया। सोलर प्लेटों में पेड़ गिरने से वे क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
फोटो : सोनीपत में मुरथल के पास ताजपुर रोड किनारे बिजली के खंभे पर गिरा पेड़। संवाद