फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कर्मचारियों ने निगम कार्यालय के गेट पर जड़ा ताला

Mon, 04 May 2026 08:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 27वें व सफाई कर्मियों की चौथे दिन भी जारी रही। सोमवार को कर्मचारियों ने नगर निगम के मुख्य गेट पर ताला जड़कर नारेबाजी की। इससे लोगों को परेशानी हुई। मौके पर तैनात पुलिस ने कर्मचारी नेताओं से वार्ता कर ताला खुलवाया।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का विरोध किया जाएगा। मंगलवार को मोटर साइकिल जत्थे के साथ शहर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उधर, नगर निगम कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से शहर में सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से वार्ड 1, 2, 11 12 व 13 में सफाई नहीं हो रही। नगर निगम की ओर से रात्रि के समय ठेका कर्मियों को बुलाकर सफाई करवाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें