फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आर्य नगर में 42 लाख से बनेंगी गलियां, मेयर व विधायक ने कराया निर्माण शुरू

Sat, 02 Aug 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 05: सोनीपत के आर्य नगर में गली निर्माण कार्य के अवसर पर लोगों के साथ मेयर राजीव जैन व विधा
विज्ञापन
सोनीपत। विधायक निखिल मदान ने मेयर राजीव जैन के साथ मिलकर शुक्रवार को आर्य नगर में गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने नारियल तोड़कर निर्माण कार्य शुरू कराया। गली के निर्माण कार्य पर नगर निगम की ओर से 42 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

विधायक निखिल मदान ने बताया कि 42 लाख रुपये से वार्ड 17 में आर्य नगर की शिव मंदिर वाली गली और अन्य ब्रांच गलियों को सीसी से पक्का किया जाएगा। इन गलियों में कुछ समय पहले दूषित जल भराव की समस्या को देखते हुए नई सीवर लाइन डाली गई थी। इसके पश्चात गली की हालत खस्ता हो गई थी। समस्या के संज्ञान में आने के बाद गली को पक्का करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई थी।
मेयर राजीव जैन ने कहा कि निगम क्षेत्र की ऐसी गलियों को चिह्नित किया गया है, जिन गलियों में सीवर या पेयजल आपूर्ति के लिए लाइन डाली गई थी। उसके बाद गली की मरम्मत नहीं की गई थी। ऐसी सभी गलियों की मरम्मत और निर्माण के लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। गलियों के निर्माण होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान निगम पार्षद नवीन तंवर, सतपाल, अनिल बजवान, कुलदीप वत्स, अशोक शर्मा, उमेद सिंह, नरेश वर्मा, राकेश पोरिया, पवन तनेजा, संदीप मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें