फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जाम से शहरवासी परेशान

Sat, 02 Aug 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 11: सोनीपत के खरखौदा शहर में दिल्ली मार्ग पर लगे जाम में फंसे खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। शहर में जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। दिल्ली मार्ग व सोनीपत-सांपला मार्ग पर वाहनों के इधर-उधर खड़ा करने के कारण जाम की स्थिति बन रही है। जिम्मेदारों की ओर से इस समस्या को गंभीरता से न लेने के कारण यह बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

खरखौदा में वर्षों पहले जाम की भयावह स्थिति को देखते हुए बाईपास का निर्माण किया गया लेकिन स्थिति काबू नहीं आई। इसके बाद रिंग रोड के रूप में विस्तार दिया गया। इसके बाद शहर में जाम लगना बंद हो गया। वाहनों का दबाव फिर बढ़ा तो शहर के चौक व चौराहे पर पुलिस की तैनाती कर दी गई। कुछ समय पहले ही खरखौदा में जाम की स्थिति से निपटने के लिए ट्रैफिक यूनिट स्थापित की गई। इसके बाद भी शहर में जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें