फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 लाख में लगी स्ट्रीट लाइट, एक साल में आधी से ज्यादा खराब

Mon, 22 Aug 2016 12:36 AM IST
Sonipat
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुरथल रोड पर महज एक साल पहले हुडा की ओर से लगवाई गई स्ट्रीट लाइटें सफेद हाथी साबित हो रही हैं। इनमें से अधिकतर तो खराब हैं। कुछ ठीक हैं, वे रात की बजाय दिन में जलती हैं। इस कारण स्ट्रीट लाइटें जहां हादसों का कारण बन रही हैं, वहीं रात की बजाय दिन में भी जलती रहती हैं।
विज्ञापन


हुडा की बिजली शाखा ने 90 लाख की लागत से मुरथल-सोनीपत रोड पर महाराजा अग्रसेन चौक से मुरथल तक स्ट्रीट लाइटें लगवाई थी। लेकिन लाइटें लगने के बाद इनकी ओर ध्यान नहीं दिया गया और अब ये लाइटें ठीक होने का इंतजार कर रही हैं। करीब 20 स्ट्रीट लाइटें टूट चुकी हैं। वहीं, जो बची है वो भी ठीक ढंग से काम नहीं कर रही है। अधिकारी जल्द ही ठीक करने का आश्वासन देते हैं, लेकिन देखने तक कोई नहीं जा रहा है।

मुरथल रोड पर स्थित दुकान मालिक मोनू ने बताया कि वह पिछले 10 महीने से यहीं पर काम कर रहा है। लेकिन आज तक इन लाइटों को ठीक ढंग से जलते हुए नहीं देखा है। वहीं, टूटी हुई लाइटों को भी कोई देखने तक नहीं आता है। इस कारण ये हादसों का कारण बनती जा रही हैं।
विज्ञापन


हुडा के एसडीओ अशोक कुमार से सीधी बातचीत
सवाल: मुरथल-सोनीपत रोड पर लगी स्ट्रीट लाइट काफी समय से बंद हैं। जबकि इस मार्ग पर लगातार हादसे हो रहे हैं।
जवाब: शिकायत आ रही हैं, जल्दी ही स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराएंगे।
सवाल: वाहनों की टक्कर से 20 से ज्यादा पोल टूट चुके हैं, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा।
जवाब:  जल्द ही ठीक करवाया जाएगा।
सवाल: पहले भी विभाग के जेई ने यही बात कही थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ।  
जवाब: रोहतक आफिस में बात हो चुकी है, जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा।
सवाल: हादसे के बाद टूटी हुई स्ट्रीट लाइटों व पोल को उठाया नहीं जाता। क्या कारण है?
जवाब: सभी को जल्द ही उठा लिया जाएगा।

मुरथल रोड की स्ट्रीट लाइटों के खराब होने के साथ-साथ टूटी हुए पोल को भी नहीं उठाया गया है। यह मामला अभी मेरे संज्ञान में आया है। मामले की पूरी जांच होगी। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उस के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

-केएम पांडुरंग, डीसी सोनीपत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें