सोनीपत गांव रोहणा निवासी नवीन ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने 8 जून को एक आई-20 कार को ओएलएक्स पर देखकर कार मालिक दिल्ली के गांव झाड़ौदा के अरुण से संपर्क किया था। उन्होंने अरुण से बातचीत कर कार को 2.40 लाख रुपये में खरीदा था। इसके लिए उन्होंने राशि को ऑनलाइन अरुण के खाते में भेज दिए थे।
सोनीपत में गांव रोहणा के ग्रामीण ने कमर्शियल साइट पर खरीदी गई कार को विक्रेता पर ही उठा ले जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीण का आरोप है कि कार की एक चाबी को विक्रेता ने अपने पास रख लिया था। अब जीपीएस लगा होने के कारण विक्रेता ने कार की लोकेशन को ट्रेस किया और उठा ले गया। कार मालिक ने खरखौदा थाना में शिकायत देकर अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गांव रोहणा के ग्रामीण ने 2.40 लाख में खरीदी थी आई-20 कार
गांव रोहणा निवासी नवीन ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने 8 जून को एक आई-20 कार को ओएलएक्स पर देखकर कार मालिक दिल्ली के गांव झाड़ौदा के अरुण से संपर्क किया था। उन्होंने अरुण से बातचीत कर कार को 2.40 लाख रुपये में खरीदा था। इसके लिए उन्होंने राशि को ऑनलाइन अरुण के खाते में भेज दिए थे। जिसके बाद अरुण से कार व कागजात ले लिए थे।
कार की एक चाबी को अरुण ने अपने पास रख लिया था। कार में जीपीएस लगा हुआ था। जिसका फायदा उठाकर अरुण ही उनकी कार को 20 जून को उठा ले गया। वह कार को गांव रोहणा में बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने से उठा ले गया। कार के कागजात व शपथ पत्र गाड़ी के अंदर ही अंदर ही थे। जिस पर उन्होंने अपने स्तर पर पता लगाया और मामले की शिकायत पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
ओएलएक्स पर कार बेचकर उठा ले जाने की शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -इंस्पेक्टर सुनील कुमार, थाना प्रभारी, खरखौदा।