फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एक क्लिक पर कृषि वैज्ञानिक से रू-ब-रू होंगे किसान

Mon, 11 Sep 2023 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 04. डॉ. पवन शर्मा, कृ​षि उप निदेशक
विज्ञापन
सोनीपत। किसान को अब जल्द ही एक क्लिक पर कृषि वैज्ञानिक से अपनी फसल को होने वाली बीमारी व उसके निदान की जानकारी मिल सकेगी। किसान को फसल में बीमारी या अन्य समस्या आने पर कहीं चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। किसान एक क्लिक से सीधे कृषि वैज्ञानिक से रूबरू हो सकेंगे। कृषि विभाग की तरफ से विशेष कृषि एप लॉन्च किया गया है। इसके माध्यम से किसान, कृषि अधिकारी व कृषि वैज्ञानिक सीधे तौर पर एक-दूसरे से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन

करनाल में शुरू किए जाने के बाद अब जल्द ही सोनीपत व अन्य जिलों में यह प्रोजेक्ट सिरे चढ़ाया जा सकेगा। इसे लेकर हिसार में हुई अधिकारियों की वर्कशॉप में कृषि अधिकारियों को आवश्यक ट्रेनिंग भी दी गई है। जिले में करीब चार लाख एकड़ भूमि में कृषि की जाती है। खरीफ और रबी सीजन में मुख्य तौर पर धान, बाजरा, ज्वार, मक्का, गेहूं, सरसों, कपास आदि की फसल उगाई जाती है। इसके अतिरिक्त किसान गाजर, टमाटर, पालक सहित विभिन्न प्रकार की सब्जियां भी उगाते हैं। वर्तमान में मनौली क्षेत्र में किसान आधुनिक खेती कर रहे हैं। अक्सर फसल में किसी प्रकार की बीमारी लगने या फिर वृद्धि बेहतर न होने पर किसानों को आर्थिक नुकसान होता है। इसमें सही जानकारी न मिलने के कारण उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ता है। ऐसे में कृषि विभाग की तरफ से एप जारी होने से यह किसानों के लिए मददगार साबित होगा।



किसानों को कार्यालयों के चक्कर काटने से मिलेगी निजात

जिले में करीब एक लाख किसान सीधे तौर पर कृषि क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। फसल खराब होने या फिर फसल में कोई बीमारी लगने पर किसान अक्सर कृषि विभाग कार्यालय या फिर बीज, दवाई व खाद की दुकानों के चक्कर काटते हैं। कई बार सही सलाह व जानकारी न मिलने पर फसल बर्बाद हो जाती है। ऐसे में विभाग की तरफ से एग्रीकल्चर ऑफिसर वर्क्स एप लॉन्च किया गया है। एप से हालातों में बदलाव हो सकेगा। किसानों को तुरंत विशेषज्ञ की सलाह मिल सकेगी।
विज्ञापन


कृषि वैज्ञानिकों का पैनल बनाया

कृषि एप को सुचारु तरीके से संचालित करने के लिए किसान को सबसे पहले एप पर पंजीकरण करवाना होगा। जिसके बाद किसान की एक यूनिक आईडी तैयार होगी। वहीं दूसरी तरफ विभाग भी कृषि वैज्ञानिकों का पैनल तैयार करने में जुटा है। पैनल में अलग-अलग फसल के विशेषज्ञ कृषि वैज्ञानिक शामिल होंगे। किसान जब अपनी फसल में आई समस्या की शिकायत एप पर दर्ज कराएंगे तभी उनकी शिकायत पैनल में मौजूद विषय विशेषज्ञ कृषि वैज्ञानिक के पास पहुंच जाएगी। जिसके बाद संबंधित कृषि वैज्ञानिक किसान से रूबरू होकर समस्या का समाधान करवाएंगे।

किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कृषि विभाग ने एप लॉन्च किया है। जिसके माध्यम से पंजीकृत किसान सीधे तौर पर अपने फोन से ही कृषि वैज्ञानिकों से बातचीत कर पाएंगे। कृषि वैज्ञानिक उनकी समस्या को समझकर समाधान बताएंगे। यह एप जल्द ही सोनीपत व अन्य जिलों में भी शुरू हो जाएगा। -डॉ. पवन शर्मा, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें