फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सात महीने से बंद स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज का काम शुरू

Wed, 11 Feb 2026 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। सात महीने से बंद पड़े स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज प्रोजेक्ट पर दोबारा काम शुरू हो गया है। शहर में बारिश के पानी की समुचित निकासी के लिए करीब 11 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की गई थी।
विज्ञापन

जुलाई 2025 से ठप पड़ी यह परियोजना लोगों के लिए परेशानी बढ़ाने का कारण बन चुकी है। इसी से राहत दिलाने के लिए रोहतक रोड को उखाड़कर पाइप दबाने का काम शुरू कर दिया गया है।
जहां तक परियोजना का काम बंद पड़ा होने की वजह है तो ठेकेदार की लापरवाही और सुस्त कार्य शैली इसके लिए जिम्मेदार है। न तो पाइप लाइन का काम पूरा हो पाया है और न ही उखड़ी सड़कों की मरम्मत की गई है। इससे बारिश होने पर कई इलाकों में जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन

रोहतक मार्ग सहित अन्य संपर्क सड़कों पर आवाजाही भी प्रभावित हुई। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने कई बार इस समस्या को लेकर नाराजगी जताई थी। लंबे समय से लोगों के घरों व दुकानों के आगे रखे बड़े पाइप को लेकर एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर ने जन स्वास्थ्य विभाग की एसडीओ को नोटिस भी जारी किया था।
इसके बाद जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संबंधित ठेकेदार का नोटिस जारी कर काम शुरू नहीं करने पर टेंडर कैंसिल करने की बात कही थी।नोटिस मिलने के बाद ठेकेदार ने अब मौके पर मशीन और मजदूर लगाए हैं। रोहतक मार्ग पर पाइप लाइन बिछाने का काम तेज गति से किया जा रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि अब कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय समय सीमा में परियोजना को पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह स्टॉर्म वाटर प्रोजेक्ट शहर के लिए काफी अहम माना जा रहा है।
ठेकेदार का कहना है कि काम करने पर भी उन्हें पेमेंट नहीं की जा रही थी, जिस पर उन्होंने आला अधिकारियों के समक्ष जब अपना पक्ष रखा तो उसे जल्द पेमेंट करने का आश्वासन मिला, इसके बाद उसने काम शुरू किया है।
विज्ञापन

शहरवासियों को उम्मीद है कि काम दोबारा शुरू होने के बाद अब यह परियोजना जल्द पूरी होगी और बारिश के मौसम में उन्हें जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें