फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्कूल में अध्यापक को पीटने का आरोप, दोनों पक्षों ने दी शिकायत

Wed, 11 Feb 2026 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। राजकीय माध्यमिक विद्यालय गन्नौर मंडी में मुख्य अध्यापक और शिक्षक के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। शिक्षक ने मुख्य अध्यापक पर हमला करवाने का आरोप लगाया है तो पुलिस का कहना है कि दूसरे पक्ष से भी शिकायत आई है।
विज्ञापन

शिक्षक देवेंद्र शास्त्री ने बताया कि सभी शिक्षक कक्षाओं में पढ़ा रहे थे। उसी दौरान उन्होंने मुख्य अध्यापक रामफल से कुछ बात की तो 30 मिनट बाद मुख्य अध्यापक का बेटा अपने चार साथियों के साथ आया और उन्हें छत से फेंकने की कोशिश की।
मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। स्टाफ ने बीच-बचाव किया। इसके बाद हमलावर भाग गए। शिक्षक देवेंद्र शास्त्री का यह भी कहना है कि इस पूरी घटना के दौरान स्कूल परिसर में मौजूद करीब 20 शिक्षकों ने उनके समर्थन में हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन

एसीपी ऋषिकांत ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों से शिकायत मिली है। शुरुआती जांच में पता चला है कि स्कूल में दीवार निर्माण के रेट को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी। शिक्षक देवेंद्र ने पुलिस हेल्पलाइन पर मारपीट की सूचना दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें