फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीकर्मियों को खराब मीटर बदलने से रोका, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसाना गांव में खराब मीटर बदलने गई बिजली निगम की टीम को एक ग्रामीण ने काम करने से रोक दिया। उसने टीम को धमकी दी कि किसी के भी घर का मीटर न बदले। ऐसे में टीम ने उपमंडल अधिकारी को मामले से अवगत करवाया। जिसके बाद उपमंडल अधिकारी ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी नीरज कुमार ने पुलिस को बताया कि लाइनमैन जितेंद्र के नेतृत्व में सिसाना गांव में खराब मीटर बदलने के लिए एक टीम भेजी गई थी। कर्मचारी काम कर रहे थे तो लाइनमैन जितेंद्र के पास एक ग्रामीण का फोन आया और उसने पूछा कि कहां पर काम कर रहे हो। लाइनमैन की तरफ से गांव में करवाए जा रहे काम की जगह के बारे में बताने पर जिंदर नामक व्यक्ति मौके पर पहुंचा और काम को रुकवा दिया। एसडीओ का आरोप है कि जिंदर ने निगम की टीम को मीटर न बदलने की धमकी दी और काम को बीच में ही रुकवा दिया। जबकि उनकी तरफ से सिसाना गांव में खराब मीटरों की पूरी लिस्ट देकर टीम को मीटरों को बदलने के लिए भेजा गया था। एसडीओ का कहना है कि आरोपी ने सरकारी कार्य में बाधा डाली है। साथ ही उन्होंने पुलिस से कार्रवाई के दौरान निगम के कर्मचारियों व टीम को सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए कहा है। शिकायत पर खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें