फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निर्माणाधीन फैक्टरी से सरिया चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव हलालपुर स्थित एक निर्माणाधीन फैक्टरी में रखा साढ़े पांच टन सरिया चोरी हो गया। फैक्टरी मालिक ने सरिया चोरी होने की शिकायत पुलिस को दी। दिल्ली के बुद्ध विहार निवासी विकास गोयल ने बताया कि वह गांव हलालपुर में फैक्टरी का निर्माण करवा रहे हैं। उन्होंने साढ़े 11 टन सरिया मंगवाया था। फैक्टरी निर्माण में छह टन सरिया का प्रयोग हो चुका था, ऐसे में बाकी बचा हुआ साढ़े पांच टन सरिया फैक्टरी प्रांगण में ही रखा हुआ था। रविवार को श्रमिकों की ओर से सूचना दी गई कि मौके से सरिया चोरी किया गया है। वह मौके पर पहुंचे तो सरिया गायब मिला। सैदपुर चौकी पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



अवैध रूप से लाई जा रही तीन पेटी शराब बरामद
खरखौदा। गांव थाना कलां से खरखौदा थाना पुलिस ने तीन पेटी शराब बरामद की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब को तस्करी कर दिल्ली ले जाया जाएगा। पुलिस पहुंची तो युवक शराब से भरे थैले को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हवलदार मनीष का कहना है कि गांव थाना कलां में गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि अमित यहां से शराब ले जाकर दिल्ली में सप्लाई करता है। कुछ देर बाद आया युवक सामने पुलिस को देखकर वापस मुड़ गया और थैले को एक मकान के बाहर रखकर अंदर जा घुसा। शक होने पर जब टीम मकान में पहुंची तो युवक पीछे से खिड़की के रास्ते भाग चुका था। जांच करने पर टीम को थैले से अंग्रेजी शराब के 72 अध्धे बरामद किए।


कार में मिली 528 बोतल शराब, चालक गिरफ्तार
गोहाना। सदर थाना पुलिस ने लाठ गांव के पास कार से 528 बोतल शराब बरामद की। कार चालक की पहचान पानीपत जिले के गांव जलालपुर निवासी जुनेद के रूप में हुई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रविवार को लाठ-जोली चौक पर नाका लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद कार गांव जौली की ओर से आती दिखाई दी। पुलिस ने कार चालक को रोकने का इशारा किया। चालक कार को छोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। तभी पुलिस ने चालक को दबोच लिया। चालक की पहचान पानीपत जिले के गांव जलालपुर निवासी जुनेद के रूप में हुई। पुलिस ने कार की जांच की तो 11 पेटियों में 528 बोतल शराब मिली।
विज्ञापन







खेत में बने कमरे से ट्यूबवेल का पंखा चोरी
गोहाना। कैहल्पा गांव के खेत में बने कमरे से चोरों ने ट्यूबवेल का पंखा चोरी कर लिया है। किसान दीपक ने चोरी की शिकायत बरोदा थाना पुलिस को दी है। उन्होंने बताया कि चोरों ने इससे पहले भी उनके खेत से तीन मोटर, बैटरी, इनवर्टर व अन्य सामान चोरी किया है। अब ट्यूबवेल का पंखा चोरी किया है। उनकी मांग है कि चोरों की पहचान करके जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें