फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय में भाप से चलने वाला रोड रोलर बनेगा आकर्षण का केंद्र

Sun, 10 Mar 2024 09:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय में 300 वर्ष पुराना भाप से चलने वाला रोड रोलर अब जल्द ही चलता नजर आएगा। वह 100 साल से ठप पड़ा हुआ था। इसके संरक्षण का कार्य संस्कृति मंत्रालय के तहत आने वाले इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के माध्यम से शुरू किया गया है।
विज्ञापन


विधायक मोहनलाल बड़ौली और भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा रविवार को ब्यूटीफिकेशन सोसाइटी के निमंत्रण पर कोट मोहल्ला स्थित स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय पहुंचे, जिनका सोसाइटी के सदस्य सचिव राजेश कुमार खत्री ने स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने विधि पूर्वक रोड रोलर के संरक्षण कार्य का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। विधायक ने आईजीएनसीए में संरक्षण विभागाध्यक्ष डॉ. अंचल पांड्या और रोड रोलर को संरक्षण करने वाली टीम का धन्यवाद किया। कर्मचारी विशाल ने विधायक को जानकारी दी कि सरकार चाहती हैं कि यह रोड रोलर जानता को समर्पित हो जिसके कंजरवेशन और रेस्टोरेशन का कार्य शुरू हुआ है जिस पर करीब 7 से 8 लाख रुपए खर्च होंगे। संपूर्ण कार्य को तीन माह से पहले ही पूर्ण कर लिया जाएगा, जिसके देखरेख की संपूर्ण जिम्मेदारी उन पर रहेगी। इंजीनियर फारुख मौके पर रहकर कार्य को पूर्ण करेंगे।

सोसाइटी के सदस्य सचिव राजेश कुमार खत्री ने कहा कि सरकार का यह प्रयास है कि शहर के नगर निगम वार्ड 1 में मौजूद हजारों वर्ष पुराने सुंदर सावरी सरोवर का भी संरक्षण किया जाए। इसको लेकर वार्ड 1 से पार्षद हरिप्रकाश सैनी और विधायक मोहनलाल कौशिक ने ब्यूटीफिकेशन सोसाइटी के निवेदन पर मौके का निरीक्षण किया है। बताया कि शहर में 4 पांडव कालीन कुएं मौजूद थे 3 कुएं अपना अस्तित्व समाप्त कर चुके हैं, लेकिन एक कुआं कामी रोड स्थित रामलीला मैदान के पास मौजूद जिसको आज भी पांडव कालीन कुएं के नाम से जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें