फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सोनीपत में 28 से 30 मई तक होगी राज्यस्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता, 20 जिलों की टीमें लेंगी भाग

Fri, 27 May 2022 12:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गांव खेवड़ा के जीडी गोयनका स्कूल में 27वीं जूनियर हरियाणा स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप-2022 होगी।
विज्ञापन
Fencing
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में जीडी गोयनका स्कूल में 28 से 30 मई तक 27वीं जूनियर हरियाणा स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप-2022 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा तलवारबाजी संघ की ओर से किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 20 जिलों की टीम भाग लेंगी। 

विज्ञापन


हरियाणा तलवारबाजी संघ के उपाध्यक्ष जितेंद्र जागलान ने बताया कि गांव खेवड़ा स्थित जीडी गोयनका स्कूल में 27वीं जूनियर हरियाणा स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप-2022 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 28 को बालक और बालिकाओं की एपी, 29 को फोल और 30 साबरे प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस दौरान पूल और डायरेक्ट एलिमिनेशन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिता में प्रदेश के 20 जिलों की टीमें भाग लेंगी। पलवल और फतेहाबाद जिलों की टीमें इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लेंगी। पहले दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल विभाग के सहायक निदेशक एवं ओलंपियन अमित दहिया करेंगे। इसके साथ ही ओलंपियन योगेश्वर दत्त दूसरे और राई के विधायक मोहनलाल बड़ौली तीसरे दिन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करेंगे। उपाध्यक्ष जितेंद्र जागलान ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें