फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कोहरे की दस्तक: सड़कों पर वाहनों की रफ्तार हुई धीमी, बूंदाबांदी के बाद मौसम में आया बदलाव

Wed, 29 Nov 2023 12:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

हरियाणा के कई जिलों में सीजन का पहला कोहरा देखने को मिला है। जिसके कारण सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को झेलनी पड़ी। वाहनों को धीमी गति से चलाना पड़ा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में 20 मीटर तक ही दृश्यता रह गई थी।
विज्ञापन
कोहरे से गुजरते वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में दो दिन हुई बूंदाबांदी के बाद देर रात बादल छटे तो बुधवार सुबह मौसम का पहला कोहरा छा गया। कोहरा छाने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। ग्रामीण क्षेत्र में काफी देर रात कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर लगाम लग गई है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह लोग सोकर उठे तो घना कोहरा छाया था। इस सीजन के पहले कोहरे से वाहनों की गति को रोक दिया। दो दिन तक हुई बूंदाबांदी के चलते पहले ही मौसम विशेषज्ञ ने बादल छटते ही कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की थी। मंगलवार रात को ही बादल छट गए थे। जिसके चलते बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे अचानक कोहरा छा गया। इससे दृश्यता कम हो गई। सुबह महज 50 मीटर तक ही दिखाई दे रहा था। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में तो हालात और ज्यादा खराब हो गए थे।

वहां 20 मीटर तक ही दृश्यता रह गई थी। सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को झेलनी पड़ी। वाहनों को धीमी गति से चलाना पड़ा। शहरी क्षेत्र में सुबह आठ बजे और ग्रामीण क्षेत्र में 10 बजे के बाद हल्की धूप खिली, जिसके बाद दृश्यता में सुधार हो सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें