फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चेक बाउंस के लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत कल

विज्ञापन
विज्ञापन
- सोनीपत, गोहाना, गन्नौर और खरखौदा न्यायालयों में होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। चेक बाउंस के लंबित मामलों का निपटारा करने के लिए जिला न्यायालय सोनीपत सहित गोहाना, गन्नौर और खरखौदा उपमंडल न्यायालयों में 21 नवंबर को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया है। एनआई एक्ट से मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रचेता सिंह ने बताया कि चेक बाउंस से संबंधित जिन लोगों के मामले न्यायालयों में लंबित हैं, वे 20 नवंबर तक अपने संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर मामलों को विशेष लोक अदालत में विचारार्थ प्रस्तुत कर सकते हैं। इसमें लंबित अपीलों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि दोनों पक्ष आपसी सहमति से विवाद का समाधान कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें