फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूथब्रश बनाने की फैक्टरी में आग से हडक़ंप, भारी नुकसान

विज्ञापन
कुंडली इंडस्ट्री एरिया की फैक्टरी में लगी आग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
टूथब्रश बनाने की फैक्टरी में आग से हडक़ंप, भारी नुकसान - तड़के चार बजे अज्ञात कारणों से लगी आग पर 12 गाड़ियों ने छह घंटे में पाया काबू संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित टूथब्रश बनाने की फैक्टरी में शुक्रवार तड़के चार बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। सुरक्षा गार्ड ने फैक्टरी के पिछले हिस्से में आग लगी देख मालिक व अग्निशमन विभाग की टीम को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची अग्निशमन विभाग की 12 गाड़ियों ने करीब छह घंटे में आग पर काबू पाया। आग से सामान के साथ ही बिल्डिंग व मशीन भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित राघव लाइफ स्टाइल प्रोडक्ट फैक्टरी में टूथ ब्रश बनाने का काम होता है। शुक्रवार तडक़े चार बजे सुरक्षा गार्ड ने पिछले हिस्से में आग लगी दिखाई दी। उसने देखा तो आग भडक़ चुकी थी। उसने तुरंत फैक्टरी मालिक व अग्निशमन विभाग को आग की सूचना दी। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। कुंडली के साथ ही सोनीपत, गन्नौर, खरखौदा, गोहाना व पानीपत के सामलखा से अग्निशमन गाडिय़ों को बुलाया गया। गाडिय़ो ने छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। आग से फैक्टरी मालिक को भारी नुकसान हुआ है। आग से फैक्टरी के अंदर तैयार व कच्चा माल, मशीन के साथ ही बिल्डिंग भी जलकर जर्जर हो गई। फैक्टरी मालिक का कहना है कि आकलन करने के बाद भी नुकसान का पता लग सकेगा। आग से उसे करोड़ों में नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंडली इंडस्ट्री एरिया की फैक्टरी में लगी आग से जला सामान - फोटो : Amar Ujala
कुंडली इंडस्ट्री एरिया की फैक्टरी में लगी आग से जला सामान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें