हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र के गांव झिंझौली स्थित साधना स्थली में संचालित किए जा रहे कार्यक्रम के समापन अवसर पर रविवार को तमिलनाडू के राज्यपाल थीरू आरएन रवि पहुंचे। साधना स्थली पहुंचने पर हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचकर उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन
खरखौदा के गांव झिंझौली में साधना स्थली है, जहां भाजपा और संघ के लोगों की बैठक आयोजित की जाती हैं। रविवार को यहां पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में भी बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक रही। बताया जा रहा है कि शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली शिक्षण संस्था संकल्प की तरफ से आयोजित कार्यक्रम के समापन समारोह में तमिलनाडू के राज्यपाल थीरू आरएन रवि पहुंचे। यूपीएससी की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राज्यपाल थीरू आरएन रवि ने संबोधित किया।