फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूट के आखिरी दिन ` 66 लाख प्रॉपर्टी टैक्स जमा

Fri, 31 Mar 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में प्रॉपटी टैक्स जमा कराने के लिए लाइन में खड़े लोग - फोटो : bureau
विज्ञापन
निगम में प्रापर्टी टेक्स जमा करने पर पिछले दो माह से चल रही छूट को लोगों ने खूब फायदा उठाया और निगम भी इससे मालामाल हो गया। निगम में इस दो माह में 7.40 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में जमा हुए। आखिरी दिन शुक्रवार को निगम कार्यालय में छूट के साथ प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए मारामारी रही। सुबह से लेकर देर शाम तक कार्यालय में निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में भीड़ लगी रही। नगर निगम में आखिरी दिन करीब 66 लाख रुपये जमा हुए। निगम आयुक्त का कहना है कि दो माह तक सरकार के आदेश पर 25 प्रतिशत छूट दी गई। छूट के दौरान जिन लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया, अब 1 अप्रैल से 18 प्रतिशत ब्याज के लिए बगैर छूट के प्रॉपर्टी टैक्स वसूला जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय में 1 फरवरी से 31 मार्च शाम तक 40 हजार 921 लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में 7 करोड़ 39 लाख 48 हजार 769 रुपये जमा कराए। 4 करोड़ 44 लाख 38 हजार 450 रुपये नकद जमा हुए। 2 करोड़ 81 लाख 49 हजार 824 रुपये चेक, 13 लाख 51 हजार 167 रुपये डेबिट कार्ड व 8 हजार 928 रुपये पेटीएम के माध्यम से जमा कराए गए। छूट के साथ प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए शनिवार को आखिरी दिन था।
एक फरवरी से अब तक प्रॉपर्टी टैक्स में 25 प्रतिशत छूट के साथ लोगों ने करीब 7.40 करोड़ रुपये जमा कराए हैं। आखिरी दिन 66 लाख रुपये जमा हुए हैं। जिन लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स नहीं चुकाया है, अब उन लोगों से 18 प्रतिशत ब्याज के साथ बगैर के छूट के प्रॉपर्टी टैक्स वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीरेंद्र सिंह हुड्डा, आयुक्त, नगर निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें