फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की जेब से 20 हजार रुपये किए पार

Sun, 05 Feb 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत से खानपुर जा रही रोडवेज की बस में एक बुजुर्ग की जेब से जेबकतरों ने हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बुजुर्ग ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। सिटी थाना की गीता भवन चौकी पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव ठरू निवासी सुभाष (70) शनिवार को सोनीपत स्थित डाकघर में अपने खाते से पैसे निकलवाने आया था। सुभाष ने अपने खाते से 20 हजार रुपये की राशि निकलवाई थी। वह नकदी लेकर सोनीपत बस स्टैंड पर पहुंचा और अपने गांव जाने के लिए सोनीपत से खानपुर जा रही बस में सवार हो गया। बस में भीड़ अधिक होने के कारण उसने जब गोहाना फ्लाईओवर पर जाने के बाद अपनी जेब पर हाथ रखा तो उसकी जेब से नकदी गायब मिली। बुजुर्ग ने बस में शोर मचा दिया। कुछ सवारियों ने उनके आसपास खड़े लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन नकदी का कोई पता नहीं लग सका। इस पर बुजुर्ग ने अपने परिजनों को मामले से अवगत कराया। वहां से बुजुर्ग अपने परिजनों को साथ लेकर गीता भवन चौकी में पहुंचा। गीता भवन चौकी पुलिस ने बुजुर्ग के बयान पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस खंगालेगी सीसीटीवी फुटेज
जांच अधिकारी दलजीत ने बताया कि चोरों का पता लगाने के लिए बस स्टैंड में लगे सीसीटीवी की रिकार्डिंग खंगाली जाएगी। इससे पता लगाया जा सके कि बुजुर्ग का कोई पीछा तो नहीं कर रहा था। साथ ही उसके आसपास कौन व्यक्ति मौैजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग ने बस में उसकी जेब से 20 हजार रुपये चोरी किए जाने की शिकायत दी है। मामला दर्ज कर लिया है। चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
-प्रेम प्रकाश, गीता भवन चौकी प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें