फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत-जींद रेलवे लाइन पर मिली दूसरी पैसेंजर, 4 अप्रैल से होगा परिचालन

Sat, 01 Apr 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ने सोनीपत-गोहाना-जींद रेलमार्ग पर यात्रियों को एक और तोहफा दिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए इस लाइन पर एक अन्य पैसेंजर चलाई जाएगी। चार अप्रैल से शुरू हो रही इस नई पैसेंजर का फायदा यात्रियों को सुबह के समय मिल सकेगा। गाड़ी को केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु रोहतक रेलवे स्टेशन से सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। दूसरी पैसेंजर गाड़ी के शुरू होने से हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। 750 करोड़ रुपये से निर्मित सोनीपत-जींद रेलवे लाइन पर पहली ट्रेन 26 जून, 2016 को शुरू हुई थी। यह ट्रेन वर्तमान में सोनीपत रेलवे स्टेशन पर दोपहर में आती है। उसके बाद से सुबह-शाम नई ट्रेन चलाने की मांग उठने लगी थी। यात्रियों की मांग को देखते हुए चार अप्रैल को जींद से नई डेमू पैसेंजर (04029) की शुरुआत की जा रही है। 4 अप्रैल को शाम के समय सोनीपत से जींद यह गाड़ी जाएगी। 5 अप्रैल से यह गाड़ी सुबह जींद से चलकर सोनीपत आएगी। उसके बाद इसी गाड़ी को वापस सुबह ही चलाया जाएगा। शाम को समय गोहाना की तरफ जाने वाले यात्रियों को इसका फायदा नहीं होगा।  
विज्ञापन

उद्घाटन के दिन जींद से सोनीपत (04029) पैसेंजर, जींद जंक्शन से 11:30 बजे रवाना होगी, जो दोपहर 1:50 पर सोनीपत पहुंचेगी। वहीं, सोनीपत से शाम 5:15 पर रवाना होगी और 7:50 पर जींद जंक्शन पहुंचेगी। पांच अप्रैल को यह डेमू ट्रेन 74029/74030 नए नंबर से रुटीन में चलेगी। ट्रेन शनिवार को नहीं चलेंगी। यह जींद जंक्शन से सुबह 6:30 बजे रवाना होगी और सोनीपत सुबह 9:10 पर पहुंचेगी। वहीं सोनीपत से सुबह 10:45 पर रवाना होकर दोपहर 1:40 पर जींद जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें