फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: चार दिन बाद ओपीडी शुरू होने से मरीजों की लगी लंबी लाइन, बढ़ी परेशानी

Mon, 04 Nov 2024 03:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत में जिला नागरिक अस्पताल में चार दिन बाद सोमवार को ओपीडी शुरू हुई। चार दिन बाद सैकड़ों मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
अस्पताल में लगी भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अस्पताल में ओपीडी पंजीकरण काउंटर, चिकित्सक कक्ष, प्रयोगशाला व औषधालय के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। जिसके चलते मरीजों को उपचार कराने में परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इनमें सबसे अधिक वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, पेट दर्द, उल्टी की लोगों को शिकायत हो रही है। दीपोत्सव के चलते जिला अस्पताल में ओपीडी बंद थी। चार दिन बाद सोमवार को ओपीडी शुरू होने से मरीजों को भीड़ की परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकाएक मरीजों की भीड़ उमड़ने से अस्पताल में अव्यवस्था फैल गई। अस्पताल पहुंचे मरीजों को ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए परेशानी हुई। इसके बाद उन्हें चिकित्सकों को दिखाने के लिए उनके कक्ष के बाहर काफी देर तक लाइन में लगना पड़ा। प्रयोगशाला में रक्त व अन्य तरह की जांच कराने के लिए मरीजों की लाइन लगी रही। इसके बाद औषधालय के बाहर दवा के लिए मरीजों को काफी देर तक लाइनों में खड़ा रहना पड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें