सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में 62.4 फीसदी मतदान हुआ है। वर्ष 2019 में हुए चुनाव में 70.72 फीसदी मतदान हुआ था। शाम सात बजे तक जुलाना में सबसे अधिक 68.2 फीसदी तो सोनीपत में सबसे कम 57.3 फीसदी मतदान हुआ।
हरियाणा में लोकसभा चुनाव में सोनीपत संसदीय क्षेत्र की नौ विधानसभाओं में महज 62.4 फीसदी मतदान हो पाया। यह साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के मुकाबले 8.32 फीसदी कम रहा। पांच साल पहले सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में 70.72 फीसदी मतदान हुआ था। लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 68.2 फीसदी मतदान जुलाना तो सबसे कम 57.3 फीसदी सोनीपत में हुआ।
विज्ञापन
सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया था। शाम सात बजे तक लोकसभा क्षेत्र में 62.4 फीसदी मतदान हुआ।
वर्ष 2019 के मुकाबले सोनीपत लोकसभा की सभी नौ विधानसभाओं में मतदान प्रतिशत में गिरावट आई है। शनिवार को हुए मतदान में लोकसभा क्षेत्र में दोपहर 2 बजे तक 37.9 प्रतिशत मतदान हुआ था। तेज धूप भी मतदान में बाधा बनी। 3 बजे तक एक घंटे में महज 3.5 प्रतिशत ही मतदान हुआ जबकि 3 से 4 बजे के बीच 5.5 प्रतिशत मतदान हुआ।
5 बजे तक यही स्थिति रही और 50.6 प्रतिशत ही मतदान हो सका। यही हाल सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से जुड़े जींद विधानसभा क्षेत्र का रहा। जींद में केवल 65.12 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि 2019 में 71.9 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन
हालांकि 2019 में भी जून में ही चुनाव हुए थे, लेकिन इस बार तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। सोनीपत की सभी छह सीटों पर मतदान का प्रतिशत 5 से 13 प्रतिशत तक कम रहा है। ऐसे में सोनीपत के छह हलकों में 60.88 फीसदी मतदान रहा। शहर के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र में मतदान अधिक हुआ है।