फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: फोम फैक्टरी में लगी भीषण आग, चार जिलों की फायर ब्रिगेड की 24 गाड़ियां काबू पाने में जुटीं

Tue, 06 Feb 2024 07:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत पुलिस के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद हैं। फैक्टरी में किसी भी कर्मचारी के मौजूद होने की सूचना नहीं है। आग लगते ही सभी कर्मचारियों को सुकुशल फैक्टरी से बाहर निकाला गया है।
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में गोहाना रोड स्थित गांव रतनगढ़ स्थित फोम के गद्दे बनाने की एक फैक्टरी में मंगलवार शाम करीब 5 बजे भीषण आग लग गई। गोदाम में लगी आग कुछ देर में ही भड़क गई। आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं। सोनीपत, रोहतक, पानीपत और झज्जर से पहुंचीं 24 दमकल गाड़ियों को आग पर काबू पाने में लगाया गया है। आग लगने से एक गोदाम जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने के प्रयास रात 9 बजे तक जारी रहे।
विज्ञापन


प्रभु नगर निवासी अश्विनी शर्मा और उनके परिचित राकेश गांव रतनगढ़ की एपेक्स फोम लिमिटेड नाम से गद्दे बनाने की फैक्टरी है। फैक्टरी के साथ ही गद्दे रखने के लिए गोदाम है। मंगलवार शाम करीब 5 बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख कर्मचारियों ने हादसे की सूचना मालिकों और फायर ब्रिगेड को दी।
विज्ञापन


इसके बाद सोनीपत से अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची। जिलेभर से 18 गाड़ी भेजी गईं। इसके बावजूद आग बढ़ती देख रोहतक, सांपला, झज्जर, बहादुरगढ़ और पानीपत से भी छह गाड़ी मंगानी पड़ीं। रात साढ़े आठ बजे तक आग पर काबू पाने का प्रयास जारी था। जिला दमकल अधिकारी यासीन खान की टीम आग पर काबू पाने में लगी रही साथ ही थाना प्रभारी अरुण कुमार अपनी टीम के साथ लोगों को हटाने व दमकल विभाग की मदद में लगे थे।

भीषण आग से गोदाम का शेड जलकर गिरा
गोदाम में फोम रखा होने के कारण आग लगातार फैलती चली गई। गोदाम को पूरी तरह चपेट में लिया। इस दौरान गोदाम का शेड भी गिर गया। मौके पर अग्निशमन की गाड़ी तो समय से पहुंच गईं। जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त गाड़ी भी मंगा ली गईं। पानी न होने की वजह से आग पर काबू पाने में परेशानी उठानी पड़ी। खेत में लगे ट्यूबवेल से गाड़ियों में पानी भर कर लाना पड़ा। इसके बाद पानी डाला गया।
मदद के लिए आए ग्रामीण, सामान निकाला

आग लगने के बाद फैक्टरी के कर्मचारियों के साथ ही गांव रतनगढ़ के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों व कर्मियों ने दूसरे गोदाम में रखे फोम के गद्दे बाहर निकालने शुरू कर दिए। ग्रामीणों व कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाते हुए सामान को आग से बचाने के लिए बाहर निकाला। इससे नुकसान से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन


चार बड़े गैस सिलिंडर तक आग पहुंचने से रोकी
फैक्टरी के अंदर गैस के चार बड़े सिलिंडर थे। जिन तक आग को पहुंचने से रोकने के लिए विभाग की टीम मशक्कत करती रही। इससे बड़े हादसे को रोकने में मदद मिली।

गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई थीं। आग की भीषणता को देख रोहतक, झज्जर और पानीपत से भी गाड़ी बुलाई। टीम ने आग को फैलने से रोककर पास लगते गोदामों को बचा लिया। -राजेंद्र दहिया, सहायक मंडल अग्निशमन अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें