फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: कुंडली में गली में खेलते हुए लापता हुई तीन साल की बच्ची, साढ़े तीन घंटे बाद नाथूपुर में सकुशल मिली

Sun, 12 Feb 2023 10:58 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

मूलरूप से बिहार के सीतामढ़ी निवासी व्यक्ति ने शनिवार रात को कुंडली थाना पुलिस को बताया था कि वह कुंडली क्षेत्र की कॉलोनी में रह रहे हैं। वह तथा उनकी पत्नी दोनों काम करते हैं। उनके पास दो बेटी और दो बेटे हैं। शनिवार को वह बच्चों कमरे पर छोड़कर काम पर चले गए थे।
विज्ञापन
कुंडली थाना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के कुंडली क्षेत्र से देर शाम संदिग्ध अवस्था में लापता हुई बच्ची साढ़े तीन घंटे बाद नाथूपुर औद्योगिक क्षेत्र में सकुशल बरामद कर ली गई। पुलिस ने बच्ची को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में रात को अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। बच्ची के सकुशल मिलने से परिजनों व पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के सीतामढ़ी निवासी व्यक्ति ने शनिवार रात को कुंडली थाना पुलिस को बताया था कि वह कुंडली क्षेत्र की कॉलोनी में रह रहे हैं। वह तथा उनकी पत्नी दोनों काम करते हैं। उनके पास दो बेटी और दो बेटे हैं। शनिवार को वह बच्चों कमरे पर छोड़कर काम पर चले गए थे। शनिवार देर शाम उनकी तीन साल की बेटी गली में खेलते हुए अचानक लापता हो गई। जब उन्हें पता लगा तो उन्होंने उनकी तलाश शुरू कर दी। जब बेटी का पता नहीं लगा तो रात को पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने रात को अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए रात को करीब पौने 11 बजे नाथूपुर औद्योगिक क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल कराने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया है।

कुंडली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची के अपहरण की सूचना मिलते ही तुरंत अलग-अलग टीम बनाकर तलाश शुरू कर दी थी। बच्ची को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें