फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों पर बिक रही स्कूलों की किताब, वसूल रहे मनमानी कीमत, डीईओ ने रंगेहाथ पकड़े

Wed, 29 Mar 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
विज्ञापन
नवयुग स्कूल में कार्यालय के कर्मचारी की ओर से खरीदी गई किताबों के बिलों को देखते डीईओ जिले सिंह। - फोटो : bureau
विज्ञापन
जहां स्कूल निजी प्रकाशन की किताबें खरीदने का अभिभावकों पर दबाव बना रहे हैं, वहीं उन किताबों की मनमानी कीमत बुक सैलर अभिभावकों से वसूल रहे हैं। मंगलवार को डीईओ ने दुकानदार को होली चाइल्ड स्कूल की किताबें बेचते हुए रंगेहाथ पकड़ा तो उसी दुकानदार की नवयुग स्कूल में चल रही दुकान पर भी छापा मारा। इसके लिए डीईओ ने अपने की कार्यालय के एक कर्मचारी भेजकर किताबों की खरीददारी करवाई और मौके पर जाकर कार्रवाई की। डीईओ ने इसके लिए स्कूलों को नोटिस जारी कर दो दिन के अंदर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

एक अभिभावक की ओर से डीईओ को शिकायत मिली थी कि कई स्कूल बच्चों की किताबें एक दुकान से खरीदने के लिए दबाव बना रहे हैं। इसी शिकायत पर डीईओ जिले सिंह शर्मा ने अपने ही कार्यालय के कर्मचारी को अभिभावक बनाकर मिशन रोड स्थित एक डिस्ट्रीब्यूटर पर किताब खरीदने के लिए भेजा। जहां दुकानदार की ओर से होली चाइल्ड स्कूल की किताबें बेची जा रही थी। दुकान से डीईओ कार्यालय के कर्मचारी ने सातवीं कक्षा की किताब, रजिस्टर व अन्य सामान खरीदे, जिसका दुकानदार ने 3,752 रुपये का बिल बनाकर दिया। इस दौरान वहां डीईओ पहुंचे और दुकान के बिलों को जब्त किया। इसके बाद डीईओ ने कर्मचारी को नवयुग पब्लिक स्कूल में अभिभावक बनाकर किताबें लेने के लिए भेजा। जहां स्कूल के अंदर ही उसी डिस्ट्रीब्यूटर की ओर से स्कूल की किताबें बेची जा रही थीं। वहां से कर्मचारी ने सातवीं कक्षा की 3,653 रुपये की किताबें खरीदी। नवयुग स्कूल में भी डीईओ पहुंचे और किताबों के बिल को जब्त किया।
स्कूलों की मनमानी जारी
प्राइवेट स्कूलों में किताब बेचने के विरोध में अभिभावक लगातार विरोध करते आ रहे हैं। इतना ही नहीं डीईओ ने भी स्कूलों की ओर से नियम 158 का पालन करने का नोटिस जारी किया है। इसके बाद भी स्कूल नियमों का पालन नहीं कर रहे और अपने स्कूलों की किताबों को बेच रहे हैं। जिनका अभिभावकों से मनचाहा पैसा वसूल किया जा रहा है।
विज्ञापन

अभिभावकों की ओर से होली चाइल्ड व नवयुग स्कूल के खिलाफ प्राइवेट किताबें खरीदने के लिए दबाव बनाने की शिकायत मिली थी। इसी शिकायत पर एक कर्मचारी को अभिभावक बनाकर सनराइज बुक्स डिस्ट्रीब्यूटर से किताबों की खरीदारी करवाई। इसके बाद नवयुग स्कूल में इसी डिस्ट्रीब्यूटर को किताब बेचते पाया गया। इसके लिए होली चाइल्ड स्कूल व नवयुग स्कूल को नोटिस भेजा, स्कूल संचालकों से दो दिन के अंदर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

-जिले सिंह, डीईओ सोनीपत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें