एक बार फिर हॉरर किलिंग की वारदात ने सबको हिलकर रख दिया है। दिल दहला देने वाला घटना इस बार हरियाणा के सोनीपत में पड़ने वाले गोहाना की है, जहां महमद पुर गाँव में हॉरर किलिंग का मामला आया सामने आया है। गोहाना सदर पुलिस थाना में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसके शव को जलाने की शिकायत दी. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद गांव महमूदपुर पहुंची, तो वहां की तस्वीरें देख सब हिल गए। मौके पर शव को खुर्द बुर्द करने के लिए अंतिम संस्कार भी कर दिया गया था।
पुलिस में युवक ने शिकायत दी कि लड़की के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार को लड़की परिजनों ने उस युवक के साथ देख लिया। युवक ने आरोप लगाया कि उसे भी जान से मारने की धमकी भी दी गई। युवक का आरोप है कि लड़की के परिवार वालों ने बीती देर रात उसकी हत्या कर उसके शव को शमशान में ले जा कर जला दिया। दोनों एक ही गांव के है जिसकी वजह से उनके परिवार वाले नाराज थे। पुलिस ने युवक के बयान पर नाबालिग लड़की के माता पिता सहित तीन पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.