फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: गांव सिसाना की गोशाला के 121वें वार्षिक उत्सव पर पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Sun, 01 Oct 2023 05:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि अनुदान देते समय हिसाब बहुत जरूरी है। प्रदेश में जब हमारी सरकार बनी तब 215 गोशाला थी, आज 649  गोशाला हो गई है। 
विज्ञापन
गोशाल में पहुंचे सीएम मनोहर लाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के गांव सिसाना की गोशाला के 121वें वार्षिक उत्सव पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश भर में आज हरियाणा व्यापारियों की चाहत बन गया है। बड़े-बड़े व्यापारी हरियाणा में इंडस्ट्री लगाना चाहते हैं। पहले की सरकारों में जमीनों की सौदेबाजी होती थी।
विज्ञापन


वहीं साथ में कहा कि हरियाणा में किसी भी गोशाला ने जब भी कोई मांग रखी, पूरी की है। सोनीपत सिसाना गोशाला हरियाणा की बड़ी गोशाला में से एक है। गोसेवा करना बहुत नेक काम है। मां के दूध के अलावा गाय का दूध जरूरी है। हरियाणा की गोशाला का सरकार के पास भी लेखा जोखा जरूरी है।


उन्होंने कहा कि सड़कों पर बेसहारा घूमने वाले गोवंश को गोशालाओं व नंदीशालाओं तक पहुंचाने के लिए कमेटी बनाई जाएगी। सिसाना गोशाला से उनका काफी पुराना नाता रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियन गेम्स में भी प्रदेश के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। हरियाणा के खिलाड़ी जहां भी जाते हैं, वहां पर छा जाते हैं। हरियाणा के खिलाड़ी अपनी पूरी भागीदारी निभाते हैं और देश के लिए पदक लेकर आने में कोई कसर नहीं छोड़ते।

 

एक तिहाई पदक हरियाणा के खिलाड़ी ही लेकर आते हैं। बजरंग पूनिया और विशाल कालीरमन को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना चयन जो आया है वह ठीक नहीं है।

 

मुख्यमंत्री ने चयन समिति तक पहुंचकर बात करने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के युवाओं को मन की बात व स्वच्छता अभियान कार्यक्रमों में शामिल करते रहते हैं। अब अंकित बैंयापुरिया ने भी प्रधानमंत्री के साथ स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें