हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र के गांव फरमाना स्थित पुलिस चौकी के बाहर लगाए गए नाके पर वाहनों की जांच के दौरान एक गाड़ी में से 9 लाख 90000 रुपये बरामद हुए हैं। जिसे जांच करने वाली टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है।
मंगलवार की दोपहर को फरमाना चौकी के बाहर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। एसएसटी टीम के द्वारा इस दौरान की जा रही जांच के दौरान एई नवरत्न ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात थे। इसी दौरान नाके पर पहुंची एक सोनेट कार में से टीम ने 9 लाख 90000 रुपये बरामद किए।
टीम के द्वारा इससे पहले आयकर विभाग को सूचना देते हुए अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया था, लेकिन मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जब नगदी को गिनने से मना कर दिया तो, पहले से जांच कर रही एसएसटी टीम के द्वारा ही वीडियोग्राफी करवाते हुए गाड़ी में से 9 लाख 90000 को बरामद किया गया है।
जोकि बहादुरगढ़ के रहने वाले व्यक्ति की गाड़ी में से बरामद हुए है, टीम ने फिलहाल नगदी को करते हुए जब्त कर लिया है अब संबंधित नगदी मालिक को पैसों से संबंधित रिकॉर्ड प्रस्तुत करना होगा।