एम्बुलेंस की छत पर रखकर लाया जा रहा रावण का पुतला।
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। सोशल मीडिया पर रावण के पुतले को एंबुलेंस की छत पर ले जाते हुए एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसके साथ लिखा है कि रावण कोरोना पॉजिटिव हो गया है और इस साल दशहरा पर्व पर कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। खरखौदा के सेठी अस्पताल की एंबुलेंस की छत पर रखे रावण के पुतले को लेकर जाते हुए बनाया गया यह वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई इसके बारे में जानकारी लेने को आतुर दिखाई दिया।
सेठी अस्पताल के लैब अटेंडेंट धर्मबीर ने बताया कि सेठी अस्पताल हर वर्ष दशहरा उत्सव मनाता है। पिछले साल भी रावण के पुतले के दहन की तैयारियां की जा रही थी। इसके लिए दशहरा से पहले ही बहादुरगढ़ में रावण का पुतला बनवाया गया था। बहादुरगढ़ से रावण के पुतले को लाने के लिए वाहन नहीं मिला तो ऐसे में एंबुलेंस चालक ने कहा था कि रावण छोटा ही है और वह उसे छत पर रखकर ले आएगा। उसका पुतला लेकर आने के दौरान कार सवार ने इसका वीडियो बना लिया था और यह वीडियो वायरल हो रहा है। उनके पास भी वह वीडियो आया था और उनसे काफी लोग इस बारे में जानकारी भी कर रहे है।