फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथियों ने ही गोली मारकर की थी युवक की हत्या, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव बरोणा के पास खेत में युवक की गोली मारकर हत्या करने के ब्लाइंड मर्डर के मामले में पुलिस ने पर्दा उठाते हुए एक आरोपी को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव बरोणा का रहने वाला दिनेश उर्फ सोनू है। पुलिस ने उसे तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी व उसका गैंग इंस्पेक्टर सोनू मलिक की रेकी कर रहा था। इसी दौरान कहासुनी में अपने साथी को गोली मार दी थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ के बाद मामले से पर्दा उठाएगी।
विज्ञापन

गांव बरोणा निवासी बिजेंद्र के खेत में 23 जून को एक युवक का शव मिला था। युवक की गोलियां मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में जांच करते हुए पुलिस ने शव की पहचान गांव जागसी के सुनील उर्फ शीला के रूप में की थी। मामले में पुलिस जांच में सामने आया कि सुनील उर्फ शीला गांव बरोणा के दिनेश के साथ था। जिस पर एएसआई युद्धवीर सिंह की टीम ने दिनेश उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथियों ने मिलकर इंस्पेक्टर सोनू मलिक पर हमले का षड्यंत्र रचा था। जिसमें घटना के दिन सुनील की किसी बात पर दिनेश व उसके साथियों से कहासुनी हो गई थी। जिसमें उसकी हत्या कर दी गई थी। अब पुलिस ने दिनेश ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है। जिससे सुनील की हत्या के असल कारणों का पता लगाया जा सके।
वर्जन
युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में उसके साथी रहे युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसे तीन दिन के रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। जिससे मामले से पूरी तरह पर्दा उठाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, खरखौदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें