सोनीपत। हिंदी पखवाड़ा के तहत शिक्षा विभाग की ओर से वीरवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें खंड स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थियों ने भाग लिया। विभिन्न वर्गों की कविता पाठ प्रतियोगिता में स्नेहा, अनिकेत और दीपेश प्रथम रहे।
डायट प्राचार्य रचना की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य बताया कि प्रतियोगिताओं का उद्देश्य हिंदी भाषा को बढ़ावा देना, विद्यार्थियों में भाषा के प्रति रुचि व कौशल को विकसित करना रहा। प्रतियोगिताओं में तीन समूहों के अंतर्गत विभिन्न राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
पहले समूह में कक्षा चौथी से पांचवीं, दूसरे समूह में कक्षा छठी से आठवीं व तीसरे समूह में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल रहे। छात्रों के लिए स्वरचित कहानी, कविता गायन, व्याकरण प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताएं करवाई गई।
निर्णायक मंडल में सुशीला, मोनिका दहिया, कपिल देव रहे। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर को हिंदी दिवस पर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संस्थान में प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रथम समूह की कविता पाठ में राजकीय प्राथमिक पाठशाला गढ़ी सिसाना की स्नेहा प्रथम, राजकीय प्राथमिक पाठशाला, निजामपुर की कोमल द्वितीय और राजकीय प्राथमिक पाठशाला जोशी चौहान की रिमझिम व राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला गढ़ी घसीटा की कंचन तृतीय रहीं।
द्वितीय समूह की कविता पाठ में राजकीय माध्यमिक विद्यालय मंडी से अनिकेत प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेरना से बैली द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुसानना से अरमान और राजकीय विद्यालय, गोपालपुर से मुस्कान तृतीय रहीं।
तृतीय समूह की कविता पाठ स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरमाना से दीपेश प्रथम, राजकीय कन्या विद्यालय दीपालपुर से प्रतिज्ञा द्वितीय और राजकीय कन्या विद्यालय शामड़ी से परी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भदाना से साक्षी तृतीय रहीं।
प्रथम समूह की चित्र देखकर कविता लेखन स्पर्धा में राजकीय प्राथमिक पाठशाला निजामपुर खुर्द की सुनिधि प्रथम, राजकीय प्राथमिक पाठशाला गढ़वाल की अंशिका द्वितीय, राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय राई से मुकुल दहिया तृतीय रहीं। द्वितीय समूह की चित्र देखकर कविता लेखन स्पर्धा में राजकीय उच्च विद्यालय राई से सृष्टि प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुसाना से साक्षी द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भदाना से तनवी तृतीय रहीं।
तृतीय समूह की अधूरी कविता को पूरा करने की स्पर्धा में राजकीय कन्या विद्यालय जाटौला से सुभि प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय नाहरी से निधि द्वितीय, राजकीय उच्च विद्यालय मिर्जापुर खेड़ी से शीतल तृतीय रहीं।
प्रथम समूह की भाषण स्पर्धा में राजकीय प्राथमिक पाठशाला जोशी चौहान से लावण्या प्रथम, राजकीय प्राथमिक पाठशाला थाना कलां से नीरज द्वितीय, राजकीय कन्या विद्यालय शामड़ी से शिवांशी तृतीय रहीं।
द्वितीय समूह की भाषण स्पर्धा में पीएमश्री राजकीय विद्यालय फरमाना से साक्षी प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय नाहरी से नक्ष द्वितीय और राजकीय विद्यालय छिछड़ाना से किरण तृतीय रहीं।
तृतीय समूह की भाषण स्पर्धा में पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय फरमाना से कनिका प्रथम, राजकीय कन्या विद्यालय बुटाना से काफी द्वितीय और पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय सोनीपत से साइना तृतीय रहीं।
इसके अलावा दृश्य घटना वर्णन, निबंध लेखन, हिंदी व्याकरण प्रश्नोत्तरी, स्वरचित कहानी लेखन, नारा लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।