सोनीपत लघु सचिवालय परिसर में धरनास्थल पर नारेबाजी करतेराष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी के
सोनीपत। एससी-एसटी एक्ट और आरक्षण की वर्तमान व्यवस्था के खिलाफ राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी के महासचिव रविंद्र जठेड़ी का अनिश्चितकालीन अनशन वीरवार को लघु सचिवालय में 60 वें दिन जारी रहा। सत्याग्रही राकेश धारीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से मांगों की अनदेखी करने के कारण अनशनकारी व सत्याग्रहियों में रोष है। यदि सरकार ने शीघ्र ही मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की तो देशभर से सत्याग्रही 10 दिसंबर को सोनीपत पहुंच कर संसद की ओर रवाना होंगे। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से वरिष्ठ आरक्षण विरोधी बृजमोहन दीक्षित भी अनशन स्थल पर कई दिन से सक्रिय सत्याग्रही के तौर पर उनके आंदोलन को मजबूती दे रहे हैं। इस दौरान देवेंद्र मलिक, रामदिया गहलावत, राजेश समेत अन्य सत्याग्रही मौजूद रहे।