फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने कुत्ते को पटककर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव दहिसरा में युवक ने कुत्ते को पैर पकड़कर सड़क पर पटककर मार डाला। कुत्तों को खाना खिलाने वाली महिला ने इसकी शिकायत पशु प्रेमी संस्था से की। दिल्ली की पशु प्रेमी संस्था के डायरेक्टर ने आरोपी युवक के खिलाफ कुंडली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पशुओं-जीवों के कल्याण के लिए कार्य करने वाली दिल्ली की संस्था गो ज्ञान फाउंडेशन के निदेशक सूरज प्रताप सिंह राठौर ने पुलिस को बताया कि दहिसरा में एक कुत्ते को बेरहमी से मार दिया गया। गली-मोहल्ले के बेसहारा कुत्तों को खाना खिलाने वाली महिला ने इसकी जानकारी उन्हें दी थी। सूचना के आधार पर वह टीम के साथ दहिसरा गांव में पहुंचे। वहां पहुंचने पर पता चला कि नंदकिशोर ने कुत्ते को पटककर मार दिया है। जिस पर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम और पशु संरक्षण एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं कुत्तों के बचाव के लिए कार्य करने वाली मॉडल टाउन निवासी शैन अरोड़ा ने कहा कि इस तरह किसी जीव पर हमला कर उसे मारना गलत है। इसे लेकर सख्त कानून बनाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें