फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी से दिनदहाड़े पिस्तौल दिखाकर स्कोडा गाड़ी व नकदी लूटी, पुलिस ने पीछा करके गाड़ी बरामद कर एक बदमाश दबोचा

विज्ञापन
राजपुरा माइनर से लूट की वारदात के बाद लूट के आरोपियों द्वारा मौके पर छोड़ी गई कार। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गन्नौर । बादशाही रोड पर राजपुरा माइनर के पास कार सवार दो बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर सीमेंट व्यापारी को स्कोडा गाड़ी से उतार लिया और खेत में ले गए। सोने की चेन व कड़ा लूटने का प्रयास किया तो विरोध करने पर पिटाई भी की। विरोध करने पर बदमाश उनकी स्कोडा गाड़ी व उसमें रखे 19000 रुपये लूटकर भाग गए। बदमाश वारदात में प्रयुक्त कार को छोड़ गए। सूचना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर लूटी गई गाड़ी को मुंडलाना से बरामद कर लिया। साथ ही एक आरोपी को दबोच लिया है।
विज्ञापन

सीमेंट व्यापारी सोनीपत निवासी नितिन मलिक ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार दोपहर को अपनी स्कोडा गाड़ी में सवार होकर गोयल सीमेंट स्टोर पर जा रहे थे। जब बादशाही रोड पर राजपुरा माइनर के समीप पहुंचे तो पीछे से स्वीफ्ट डिजायर कार में सवार होकर आए दो युवकों ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी कार अड़ा दी। उसके बाद पिस्तौल दिखाकर उसे नीचे उतार लिया। वह उसे खेतों की तरफ ले गए। वहां पर सोने की चेन व कड़ा छीनने की कोशिश की, विरोध करने पर मारपीट की गई। बाद में वह उसे छोड़कर सड़क पर खड़ी उसकी गाड़ी लेकर गन्नौर की तरफ भाग गए। गाड़ी में 19000 रुपये थे। बदमाश वारदात में प्रयुक्त की गई कार को मौके पर ही छोड़ गए। जिस पर नितिन ने एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर नाकाबंदी कर दी। पुलिस ने गोहाना के मुंडलाना से लूटी गई स्कोडा गाड़ी को बरामद कर लिया। इतना ही नहीं पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया है। हालांकि दूसरा आरोपी भाग निकला। गिरफ्तार आरोपी ने अपनी पहचान गांव बिंदरौली के रहने वाले सागर के रूप में दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
दिल्ली नंबर की स्वीफ्ट कार में आए आरोपी
सीमेंट व्यापारी से लूटपाट की वारदात को अंजाम देने आए आरोपी दिल्ली नंबर की स्वीफ्ट कार में आए थे। आरोपी वारदात के बाद उसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस को लगता है कि कार चोरी की हो सकती है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद ही मामले का पता लग सकेगा।
विज्ञापन

पिस्तौल तानकर नितिन को दी जान से मारने की धमकी
नितिन ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने उसे खेत में ले जाकर उससे सोने का कड़ा व चेन छीनने का प्रयास किया था। उसके मना करने पर मारपीट की गई और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। नितिन ने उन्हें कहा कि मार दो, कोई फर्क नहीं पड़ता। साथ ही नितिन ने साहस दिखाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। उसके बाद लुटेरों ने उसके साथ झड़प की। जब उसने शोर मचाना जारी रखा तो वह उसकी गाड़ी को लेकर भाग गए।
---
सीमेंट व्यापारी ने दो युवकों पर लूट का आरोप लगाया था। तुरंत नाकाबंदी करने के साथ ही पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट किया गया। बदमाशों का पीछा किया गया तो मुंडलाना के पास से लूटी गई गाड़ी को बरामद कर लिया गया। बाद में एक आरोपी को दबोच लिया गया। मामले की जांच जारी है। उससे पूछताछ कर पूरे मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। उसके साथी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

-राजेश कुमार, थाना प्रभारी गन्नौर।

राजपुरा माइनर के पास लूट व मारपीट की जानकारी देता सीमेंट व्यापारी नितिन।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें