फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरत-ए-हाल : बस अड्डा दिन भर बना रहा तालाब, यात्री रहे परेशान

Tue, 25 Jun 2024 10:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत बस अड्डे में गंदगी व फैले कीचड़ के बीच बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में सोमवार को आई बारिश के बाद दूसरे दिन भी बस अड्डा तालाब बना रहा। ड्रेन का दूषित पानी बस अड्डे में भरने से यात्रियों व रोडवेज कर्मचारियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस अड्डा में पानी भरने से भूतल, बूथों के पास व कार्यालय के सामने गंदगी फैली रही। दूषित पानी से आ रही बदबू के कारण यात्रियों का बैठना भी मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन

सोनीपत में हुई बारिश के बाद ड्रेन नंबर-6 ओवरफ्लो हो गई। इससे बस अड्डा में भी कई फुट तक पानी भर गया। भूतल पर कार्यालयों में पानी भरने से फाइलें भी भीग गई। जिन्हें बाद में कर्मचारियों ने उठाकर ऊपर रखा। मंगलवार को भी हालात जस के तस ही रहे। दूषित पानी से आ रही बदबू के कारण अंदर बैठना भी दूभर हो गया। पानी भरे होने के कारण बस अड्डे में जाने तक का रास्ता नहीं मिल रहा था। इससे यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों की मांग है कि बस अड्डे में पानी भरने की समस्या का जल्द स्थायी समाधान करवाया जाए।
मैं सोनीपत में किसी काम से आई थी, बस अड्डा पानी से भरा हुआ है। पंखे भी नहीं चल रहे। गर्मी व दूषित पानी से आ रही बदबू में बैठना मुश्किल हो गया है। पानी भरने से निकलने तक का रास्ता नहीं है। बीमार होने के हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन

जगमिंदरी, गन्नौर

बस अड्डे में बुरा हाल है। यहां से निकलने तक की जगह नहीं है। कई फुट तक पानी भरा हुआ है। बूथों के पास गंदगी फैली हुई है। बच्चों व बुजुर्गों के गिरने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन को सुधार के प्रयास करने चाहिए।
शालू तोमर, बड़ौत, उत्तर प्रदेश

जब भी बारिश होती है, बस अड्डा में हालात बदतर हो जाते हैं। ड्रेन आगे से बंद होने के कारण सोमवार को हुई बारिश के बाद दूषित पानी बस अड्डे में भर गया। कार्यालयों में पानी भरने से फाइलों को भीगने से बचाने के लिए ऊपर रखना पड़ा। बदबू के कारण सांस लेना भी दूभर हो गया है। दो दिन यही हालात रहे तो बीमार हो जाएंगे।
रामनिवास, रोडवेज कर्मचारी

वर्जन
सोनीपत बस अड्डा सड़क के स्तर से कई फुट नीचे हैं। इस कारण बारिश होते ही सड़क का सारा पानी बस अड्डा में भर जाता है। ड्रेन नंबर-6 का निर्माण कार्य अधूरा होने से निकासी भी बंद है। इससे सोमवार को हुई बारिश के बाद ड्रेन ओवरफ्लाे होने से दूसरे दिन भी बस अड्डे में पानी भरा रहा। कार्यालयों में पानी भरने से फाइलें भी भीग गई। नगर निगम अधिकारियों को पानी निकासी के लिए लिखा है।
विज्ञापन

सुरेंद्र दुग्गल, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत

सोनीपत बस अड्डे में गंदगी व फैले कीचड़ के बीच बस का इंतजार करते यात्री। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें