फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत साक्षात भगवान का स्वरूप : माईराम कौशिक

विज्ञापन
फोटो 34- सोनीपत के मुरथल रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी में राधाकृष्ण मंदिर एवं जागृति चैरिटेबल ट्रस्ट
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी में राधाकृष्ण मंदिर एवं जागृति चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से श्रीमद्भागवत कथा सत्संग व 108 कुंडीय श्री लक्ष्मीनारायण दुख निवारण महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के भाई एवं भाजपा नेता माईराम कौशिक ने शिरकत की। उन्होंने कथावाचक वैष्णव कुलभूषण श्रद्धेय संजय कुमार महाराज के साथ भागवत पूजन कर कथा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

भाजपा नेता माईराम कौशिक ने श्रद्धालुओं के साथ श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कोई साधारण पुराण नहीं है, बल्कि साक्षात भगवान का स्वरूप है। श्रीमद्भागवत साक्षात मोक्ष का साधन है। हमें श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर दूसरों को भी इसे सुनने के लिए प्रेरित करना चाहिए। किसी भी परिस्थिति में हमें धर्म के मार्ग से हटना नहीं चाहिए। माईराम कौशिक ने कहा कि सभी श्रीमद्भागवत का श्रवण कर अपने जीवन को ज्ञान के आलोक से प्रकाशित करें। ऐसे आयोजनों से ही मानव संस्कृति के लिए श्रीमद्भागवत के महत्व का प्रतिपादन होता है, भारतीय संस्कृति समृद्ध होती है। कथा युवा पीढ़ी को अध्यात्म की ओर प्रेरित कर उनका मार्गदर्शन भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें