फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मेयर उप चुनाव की मतगणना के लिए 20 और नपा चुनाव की मतगणना को 8 टेबल लगाई

विज्ञापन
फोटो 35: सोनीपत लघु सचिवालय में रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के दौरान उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार व अन्य अ
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम के मेयर उप चुनाव और खरखौदा नगर पालिका चुनाव की मतगणना 12 मार्च को कराई जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से लघु सचिवालय में मंगलवार को दोनों क्षेत्रों की मतगणना के लिए काउंटिंग टीमों का रेंडमाइजेशन (यादृच्छिक) किया गया। उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार की अध्यक्षता में रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन


उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने बताया कि मोहाना स्थित बीट्स कॉलेज में मेयर उप चुनाव की मतगणना की जाएगी। वहीं, खरखौदा कन्या महाविद्यालय में नपा चुनाव की मतगणना 12 मार्च को कराई जाएगी। दोनों स्थानों की मतगणना के लिए 30 टेबल लगाई गई हैं। वहीं, छह टेबल रिजर्व रखी गई हैं। मेयर उप चुनाव की मतगणना के लिए 20 टेबल लगाई गई हैं और एक टेबल आरओ के लिए लगाई गई हैं। वहीं, खरखौदा नगर पालिका चुनाव की मतगणना के लिए आठ टेबल लगाई गई हैं और एक टेबल आरओ के लिए लगाई गई है। इस दौरान नगराधीश डॉ. अनमोल, डीआईओ विशाल सैनी व एडीआईओ विजय बल्हारा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें