फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोनीपत एफसी को हराकर इन्नाजुम्मुआं की टीम बनी विजेता

Mon, 04 Nov 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित छठी सुधीर फुटबॉल प्रतियोगिता में इन्नाजुम्मुआं की टीम ने सोनीपत एफसी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। तीन दिवसीय प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिवंगत सुधीर सरोहा की याद में आयोजित की गई।
रविवार को फुटबॉल का क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल व फाइनल के मुकाबले कराए गए। प्रतियोगिता के आयोजक सज्जन सरोहा ने बताया कि प्रतियोगिता में 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में सड़क हादसे में बेटे सुधीर सरोहा की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद प्रत्येक वर्ष दिवाली पर सुधीर फुटबॉल क्लब की तरफ से प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। उन्होंने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले जाम्बिया के खिलाड़ियों ने इन्नाजुम्मुआं की टीम में शामिल होकर शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने बेहतर खेल दिखाते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। सज्जन सरोहा ने बताया कि प्रतियोगिता के तीसरे दिन सुबह क्वार्टर फाइनल के मुकाबले कराए गए। इसमें पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सोनीपत एफसी की टीम ने अमीरात एफसी को 2-1 से हराया। दूसरे क्वार्टरफाइनल में गैलोपियंस एफसी ने जद्दन एफसी को 4-0 से हराया। इसके बाद तीसरे क्वार्टर फाइनल में आर्केडियंस एफसी ने पानीपत एफसी को 3-2 से हराया। चौथे मुकाबले में इन्नाजुम्मुआं की टीम ने माॅडल टाउन एफसी को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल मुकाबला सोनीपत एफसी ने गैलोपियंस एफसी को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में इन्नाजुम्मुआं की टीम ने आर्केडियंस एफसी को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में इन्नाजुम्मुआं की टीम ने सोनीपत की टीम को 2-1 से हराया। क्लब के प्रधान दिनेश राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 31 हजार व उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब एमजे रहे। सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर साहिल आर्य रहे। प्रतियोगिता के दौरान क्लब के सचिव नितिन, अभिषेक दहिया, दिगवेंद्र सरोहा, पंकज राठी, नवीन गहलोत व मिशन सरोहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें