फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हर हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय

Thu, 27 Feb 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 20- सोनीपत के सेक्टर-23 स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। महाशिवरात्रि पर जिलाभर के शिवालयों में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। विधिविधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद लिया। शिवालय बम-बम भोले व हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे। मंदिरों में भक्तिमय माहौल रहा। शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए सुबह से ही मंदिरों में लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं के साथ हरिद्वार व गंगोत्री से कांवड़ व डाक कांवड़ लेकर पहुंचे शिव भक्तों ने भी शिवलिंग पर गंगाजल व दूध से जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


जिलाभर के शिवालयों में बुधवार को मेले जैसा माहौल रहा। मंदिरों में अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों के बाहर तक लंबी कतारें लगी रहीं। शिवालयों में बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक किया। बेलपत्र, धतूरा, भांग के पत्ते, फल-फूल व मिठाई चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिरों को फूलों व लाइटों से सजाया गया। विभिन्न शिवालयों व मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हवन व रूद्राभिषेक कर भोलेनाथ से मनोकामनाएं मांगी।

शिवालयों में व्यवस्था के रहे विशेष प्रबंध
महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रबंधक कमेटियों की ओर से सेवादारों की जिम्मेदारी लगाई गई थी। ककरोई रोड स्थित प्राचीन शंभु दयाल मंदिर, कैलाश कॉलोनी स्थित ओम शिव धाम मंदिर, सेक्टर-23 स्थित शिव मंदिर, मुरथल रोड स्थित शिव मंदिर, सुनारों वाली गली स्थित चिटाने वाली माता मंदिर ,मॉडल टाउन स्थित नवदुर्गा माता मंदिर, कामी रोड स्थित काली माता मंदिर व बाबा धाम सिद्धपीठ सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में जलाभिषेक को लेकर तैयारियां की गई थी। शाम तक मंदिरों में श्रद्धालुओं का आवागमन लगा रहा।
विज्ञापन

सुख-समृद्धि के लिए रखा व्रत
श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामना व सुख-समृद्धि के लिए महाशिवरात्रि का व्रत रखा। शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान शिव-मां पार्वती की आराधना की। माना जाता है कि महाशिवरात्रि पर व्रत रखने व उपासना करने से कुंवारी लड़कियों का विवाह जल्द होता है। महाशिवरात्रि पर्व भक्तों के लिए आस्था ही नहीं, बल्कि भगवान शंकर के प्रति विश्वास का पर्व है।
शिवभक्तों के लिए दिनभर चले भंडारे

महाशिवरात्रि पर शहरभर में दानी सज्जनों की ओर से कई जगह भंडारा लगाया गया। मान्यता है कि भंडारा लगाने से धन-धान्य की वृद्धि होती है। जहां शिवालयों में आने वाले श्रद्धालुओं को फल वितरित किए गए, वहीं मंदिरों के बार शिव भक्तों व राहगीरों के लिए भंडारा लगाकर भोजन की व्यवस्था की गई।

फोटो 20- सोनीपत के सेक्टर-23 स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें