फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुख्यमंत्री ने किया रोड शो, जलेबी और ब्रेड का चखा स्वाद

Thu, 27 Feb 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 51: सोनीपत के अग्रसेन चौक से निकाले गए रोड शो के दौरान प्रशंसक की ओर से दी गई जलेबी खाते म
विज्ञापन
सोनीपत। विजय संकल्प यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार में अग्रसेन चौक से कालूपुर चुंगी तक भाजपा के मेयर प्रत्याशी राजीव जैन के पक्ष में रोड शो किया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में निकाय चुनाव में भाजपा परचम लहराएगी। ट्रिपल इंजन सरकार तीन गुना तेजी से काम करेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनीपत की जनता पर उन्हें पूरा भरोसा है। विधानसभा चुनाव में भी प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार को भांपते हुए पहले ही दूरी बना ली थी। उनकी सरकार ने शपथ लेने से पहले 25 हजार युवाओं को बिना पर्ची और खर्ची के नौकरी दी।

रोड शो के दौरान लोग जगह-जगह पुष्प वर्षा करते रहे। मुख्यमंत्री ने भी पुष्प बरसाए। सीएम ने मुरथल रोड पर गोहाना की बड़ी जलेबी खाने के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली, विधायक निखिल मदान, देवेंद्र कादियान, पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन को भी खिलाते हुए कार्यकर्ताओं की तरफ भी भेजी। गीता भवन चौक पर पहुंचने के बाद उन्होंने ब्रेड पकोड़ा और कालूपुर चौक पर केला खाया।
विज्ञापन


पूर्व विधायक के शामिल होने की दिनभर रही चर्चा

बुधवार को सुबह से ही कांग्रेस के पूर्व विधायक समेत दो पूर्व विधायकों के भाजपा में शामिल होने की चर्चा होती रही। इन चर्चाओं पर शाम होते होते विराम लग गया। न तो सोनीपत में और न ही खरखौदा में कांग्रेस के दोनों नेता भाजपा में शामिल हुए। हालांकि, कांग्रेस दूसरे अनेक नेताओं ने भाजपा में आस्था जताई और प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें