फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राज्यस्तरीय विज्ञान निबंध लेखन स्पर्धा में शगुन को मिला सांत्वना पुरस्कार

Sat, 11 Apr 2026 08:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। राज्यस्तर पर विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता में दून पब्लिक स्कूल, गोहाना की कक्षा 12वीं की छात्रा शगुन को सांत्वना पुरस्कार मिलता है। हरियाणा राज्य विज्ञान, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद (एचएससीएसआईटी) और विद्यालय शिक्षा निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में 18 दिसंबर 2025 को पानीपत के सिवाह गांव में राज्यस्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
उक्त प्रतियोगिता में छात्रा शगुन ने जिले के चयनित विभिन्न विद्यालयों के नौवीं से 12वीं तक के 10 विद्यार्थियों के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा को नवाचार व वैज्ञानिक दृष्टि से प्रदर्शित किया था। इनमें साक्षी, सुमित, हालिमा, जिज्ञासा, दीक्षा, हर्षिता, शगुन, अजय, पलक व दिया शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शगुन के राज्यस्तर पर सांत्वना पुरस्कार जीतने पर परिषद की ओर से सीधे उनके खाते में नकद राशि डाली जाएगी। साथ ही प्रमाणपत्र स्कूल में भेजा जाएगा। जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि युवाओं के मन में वैज्ञानिक सोच विकसित करने व विद्यार्थियों में रचनात्मक वैज्ञानिक लेखन प्रतिभा की खोज के उद्देश्य से राज्यस्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। छात्रा शगुन ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें