फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किशोरी, युवती और विवाहिता ने लगाया यौन शोषण का आरोप

Sat, 11 Apr 2026 08:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत/गन्नौर। तीन मामलों में किशोरी, युवती और विवाहिता ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। तीनों मामले में पीड़िताओं की शिकायत पर संबंधित थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पहले मामले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र की महिला ने पड़ोस में रहने वाले विवाहित युवक पर उनकी 15 साल की बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि युवक ने मार्च में उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म व छेड़खानी करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इसके चलते बेटी डर कर चुप रही। अब उन्हें मामले का पता लगा तो पुलिस में शिकायत दी। महिला के अनुसार पड़ोस में रहने वाला युवक अब भाग गया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में बड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली बिहार की युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने शादी का झूठा वादा कर उसका कई बार यौन शोषण किया और बाद में मुकर गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अभिनंदन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी भी मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

तीसरे मामले में मुरथल थाना क्षेत्र के गांव स्थित अपने मायके में रहने वाली विवाहिता ने देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। 22 वर्षीय विवाहिता का आरोप है कि उसके देवर ने कैथल में उसके साथ गलत काम किया। महिला ने मुरथल थाने में शिकायत दी है। इस पर पुलिस ने शून्य प्राथमिकी दर्ज कर मामला संबंधित थाने में ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें