फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मिनट में 20 हजार लेकर बता देते थे गर्भ में लड़का है या लड़की

Thu, 02 Jun 2016 12:50 AM IST
sonipat
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत से लगती उत्तरप्रदेश और दिल्ली की सीमा पर सरेआम लिंग जांच का खेल चल रहा है। 20 हजार रुपये लेकर गिरोह 15 मिनट में बता देता था कि गर्भ के अंदर लड़का है या लड़की। बुधवार को गोहाना के देवीनगर में छापा मारकर स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम ने दिनेश भाटिया नाम के शख्स को काबू कर लिया। उसने स्टिंग में पूरे मामले से पर्दा उठाया।
विज्ञापन

सीएमओ जेएस पूनिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि जिले में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है, जो गर्भवती महिलाओं को बाहर ले जाकर लिंग जांच कराता है। योजना के तहत एक युवती को एक युवक के साथ बहन-भाई बनाकर देवीनगर में दिनेश भाटिया नाम के युवक के पास भेजा गया। बातचीत करने पर युवक ने कहा कि वह 20 हजार रुपये में लिंग जांच करा देगा। उन महिलाओं की काफी हेल्प करता है, जिनकी पहले से दो-तीन लड़कियां हैं। इसके लिए आगे एक युवक से बात करनी है, जो महिला को कार में लेकर जाएगा। यहां से करीब दो घंटे का रास्ता है। 15 मिनट में रिपोर्ट मिल जाएगी। काम की पूरी गारंटी है। वह पहले भी यह काम करा चुका है। इसके लिए 20 हजार रुपये लगेंगे।


6 मिनट 29 सेकेंड की दो वीडियो
फर्जी ग्राहक बनकर गए युवक और युवती ने युवक की दो वीडियो तैयार की हैं। इसमें पहली वीडियो 5 मिनट 18 सेकेंड की है जबकि दूसरी एक मिनट 9 सेेकेंड की है। दोनों में खुलकर युवक काम करवाने की बात कह रहा है।
विज्ञापन


पिछली बार लिंग जांच मेरठ में कराई
स्टिंग के दौरान युवक ने खुलासा किया कि उसने पिछले केस में लिंग जांच मेरठ में कराई थी। अबकी बार काम और भी नजदीक होगा। इसकी पूरी व्यवस्था हो गई है।

बिचपड़ी का रहने वाला दूसरा युवक कार सहित फरार
स्टिंग के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सिटी गोहाना पुलिस को लेकर देवीनगर में पहुंची और आरोपी युवक दिनेश भाटिया को दबोच लिया। उसे पीएनडीटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में दिनेश ने बताया कि फरार युवक बिचपड़ी का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी तलाश में छापामारी शुरू कर दी है।

यह एक बड़ा गिरोह लगता है। जिस तरह आरोपी युवक दिनेेश भाटिया ने स्टिंग के दौरान राज खोला है, वह बेहद गंभीर स्थिति है। पुलिस ने पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छापामारी शुरू कर दी है। जल्द दूसरे आरोपी भी गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन

-जेएस पूनिया, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें