फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वेस्ट जुआ ड्रेन रोड के साथ सीवर लाइन की होगी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में सीवर व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर परिषद की ओर से वेस्ट जुआ ड्रेन रोड के साथ बनी करीब पांच किलोमीटर लंबी सीवर लाइन की सफाई कराई जाएगी। इसके लिए नगर परिषद ने करीब 41 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित एजेंसी को काम सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


वेस्ट जुआ ड्रेन रोड शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल है। इसके आसपास बड़ी संख्या में रिहायशी क्षेत्र और अन्य गतिविधियां हैं। सीवर लाइन में लंबे समय से गाद और कचरा जमा होने के कारण कई स्थानों पर पानी की निकासी प्रभावित होने की शिकायतें सामने आती रही हैं। बारिश के दौरान स्थिति और खराब होने की आशंका रहती है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

नगर परिषद की ओर से सफाई का काम शुरू होने के बाद मशीनों की मदद से सीवर लाइन की सफाई की जाएगी। इसके तहत लाइन में जमा गाद, कचरा और अन्य अवरोधों को हटाया जाएगा, ताकि पानी की निकासी सुचारु हो सके। इससे क्षेत्र में सीवर जाम और गंदे पानी की निकासी से जुड़ी समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि सीवर लाइन की सफाई से पानी की निकासी बेहतर होगी। साथ ही भविष्य में सीवर जाम की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें