फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन से सात और विद्यार्थियों की वतन वापसी, अब तक 85 सकुशल पहुंचे घर

विज्ञापन
यूक्रेन से लौटे विद्यार्थियों व उनके परिजनों के साथ मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव ज - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
यूक्रेन में बिगड़ते हालातों के बीच शनिवार को सात और विद्यार्थी सकुशल घर पहुंचे। जिले में अब तक 85 विद्यार्थी घर पहुंच चुके हैं, जबकि 21 विद्यार्थी अभी भी यूक्रेन व दूसरे देशों के बॉर्डर पर फंसे हुए हैं। परिजनों ने सभी विद्यार्थियों को जल्द वापस लाने की मांग की है। यूक्रेन में हर रोज खराब हो रहे हालातों को देखते हुए वहां फंसे विद्यार्थियों के परिजनों को अपने बच्चों की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

यूक्रेन में सोनीपत के कुल 106 छात्र-छात्राएं गए थे, इनमें से अब तक 85 विद्यार्थियों को सकुशल घर लाया जा चुका है। अन्य 21 विद्यार्थियों की भी जल्द वापसी होगी। उपायुक्त ललित सिवाच ने विद्यार्थियों के परिजनों को आश्वासन दिया कि सरकार व जिला प्रशासन आपके साथ है। बच्चों की वापसी को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि केंद्र व राज्य सरकार विद्यार्थियों की वापसी को लेकर ऑपरेशन गंगा के तहत युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। शनिवार को यूक्रेन से लौटने वाले विद्यार्थियों में सोनीपत के आदर्श नगर निवासी उर्वशी, रिया, गोहाना व गन्नौर से एक-एक छात्र शामिल हैं।
राजीव जैन ने यूक्रेन से लौटने वाले विद्यार्थियों से की मुलाकात
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने यूक्रेन से घर लौटने वाले जिले के विद्यार्थियों व उनके परिजनों से भेंट कर कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने यूक्रेन में सोनीपत के अन्य विद्यार्थियों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हो। राजीव जैन ने पंचम नगर में सिद्धार्थ सैनी, सेक्टर-12 निवासी अनमोल बतरा, सुदामा नगर की साक्षी, ओम नगर निवासी दिव्या, रूप नगर निवासी तान्या सिंह के घर जाकर मुलाकात की व उनके अनुभव साझा किए। विद्यार्थियों ने बताया कि उनकी यूनिवर्सिटी ने उन्हें गुमराह किया कि युद्ध की कोई आशंका नहीं है। यूनिवर्सिटी चाहती थी कि बच्चे रुके रहें, ताकि उनसे फीस वसूल की जा सके। किंतु विद्यार्थियों ने हिम्मत दिखाकर समूह बनाकर गाड़ियां किराये पर ली और बॉर्डर तक आए। गाड़ियों पर हिंदुस्तान का तिरंगा लगाया तो सैनिकों ने भी उन्हें नहीं रोका। पाकिस्तान और अन्य देशों के लोग भी तिरंगा लेकर निकल रहे थे। राजीव जैन ने कहा कि सोनीपत ही नहीं हरियाणा व समस्त राष्ट्र के सभी विद्यार्थियों को घर लाया जाएगा। विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को हिम्मत रखनी चाहिए। सरकार उनके साथ है। उन्होंने घर लौटे विद्यार्थियों को कहा कि वे यूक्रेन में फंसे अपने अन्य साथियों से संपर्क बनाएं रखें। उनकी जानकारी सरकार व जिला प्रशासन के साथ साझा करते रहें, ताकि उनकी हर संभव मदद की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें